धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में जीव दया का सराहनीय कार्य, घायल पशुओं की सेवा के साथ गौशाला को सोलर प्लेट हेतु सहयोग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। मूर्तिपूजक युवक महासंघ बालोतरा द्वारा सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए दुर्घटनाग्रस्त एवं बीमार मूक पशु-पक्षियों की सेवा का कार्य किया गया। साथ ही सभी सदस्यों के सहयोग से स्थानीय गौशाला में सोलर प्लेट लगाने के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया।

युवक महासंघ के संगठन मंत्री सुमित सालेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष नए कार्यकाल की शुरुआत से पहले शहर की गौशालाओं का दौरा कर घायल एवं असहाय पशु-पक्षियों के लिए विशेष योगदान दिया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष संघ के सदस्य पशु रेस्क्यू एवं पुनर्वास केंद्र, बालोतरा पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र द्वारा दी जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली।

केंद्र के संचालकों ने बताया कि यहां घोड़ा, कुत्ता (स्वान), गाय सहित विभिन्न पशु-पक्षियों का उपचार किया जाता है, जो दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं या बीमार होते हैं। इस दौरान घायल मूक प्राणियों के इलाज और पुनर्वास की व्यवस्थाओं को भी सदस्यों ने करीब से देखा।

कार्यक्रम में युवक संघ के वरिष्ठ सदस्य एवं तपागच्छ संघ के कोषाध्यक्ष कमलेश लूनिया के साथ दीपक पटवारी, विजय चोपड़ा, रितेश, महावीर, रतन छाजेड़, उमेश लुंकड़, ललित चोपड़ा, शांतिलाल लुंकड़ और कीर्ति विनायकिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस पहल को शहर में सामाजिक सेवा और जीव दया के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button