अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विप्र सेना द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा की तैयारियां तेज

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली भव्य शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर विप्र सेना जिला खैरथल-तिजारा की अगुवाई में रविवार को UCSKM स्कूल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 17 मई को भगवान परशुराम जी की भव्य शोभा यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पूरे उत्साह, श्रद्धा एवं भव्यता के साथ जिला अध्यक्ष अशोक कौशिक के नेतृत्व में किया जाएगा। जिसमें 10 कार्यक्रम संयोजक एवं 31 सदस्यों की आयोजन समिति का गठन किया जाएगा

इस आयोजन में जिला खैरथल-तिजारा के समस्त विप्र समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में विप्र बंधु अपने परिवार सहित सहभागिता करेंगे। साथ ही कार्यक्रम के दौरान विप्र समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक श्री भीमराज जोशी एवं श्री जी. एल. स्वामी, नेमीचंद शर्मा, त्यागी समाज प्रतिनिधि श्री राजेश्वर त्यागी, ब्रह्मर्षि समाज प्रतिनिधि श्री सचिन राय, पूर्वांचल समाज अध्यक्ष श्री अरुण पाण्डेय, डॉ. गौरव भरद्वाज, सोमदत्त शर्मा, डॉ. रचना शर्मा, श्री अशोक कौशिक, सुनील भरद्वाज, महिपाल शर्मा, यश कौशिक, भीम शर्मा, राकेश चंद शर्मा, सुनील वत्स, भवानीदत्त मुदगिल, विकास वशिष्ठ, सुनील जोशी, महेश चंद्र मिश्रा, धर्मेन्द्र गौतम, मुकेश वत्स, कैलाश जोशी एवं विनय पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button