जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

खारिया (आनावास) में तेजाजी महाराज मंदिर तैयार, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर

युवाओं के प्रयास और बुजुर्गों के आशीर्वाद से साकार हुआ सपना, पूरे गांव में उत्साह का माहौल

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

स्थान: खारिया (आनावास), पीपाड़ उपखंड, जोधपुर

जोधपुर जिले के पीपाड़ उपखंड की ग्राम पंचायत खारिया (आनावास) में सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज का भव्य मंदिर बनकर लगभग तैयार हो चुका है। गांव के वरिष्ठजनों के आशीर्वाद और युवाओं की मेहनत से यह सपना साकार हुआ है।

करीब दो वर्ष पहले गांव के युवाओं ने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था, जिसे अब मूर्त रूप दे दिया गया है। हाल ही में मंदिर के बैनर का लोकार्पण भी किया गया, जिससे गांव में उत्साह और बढ़ गया है। अब प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

मंदिर निर्माण समिति के कार्यकर्ता श्री दोलाराम जी और श्री मुन्नाराम जी गारु ने बताया कि गांव के बुजुर्गों की वर्षों पुरानी इच्छा थी कि यहां तेजाजी महाराज का मंदिर बने। इसी भावना का सम्मान करते हुए जाट समाज के युवाओं ने पहल की और गांव के अन्य समाजों को भी इस अभियान से जोड़ा।

उन्होंने बताया कि इस धार्मिक कार्य में खारिया ढाणी और खारिया गांव के गारु, सेंगवा, सिरोही, सिलगावा, मुंडेल, खुड़-खुड़िया, पूनिया और भड़ियासार परिवारों ने तन-मन-धन से योगदान दिया है। ग्राम पंचायत की सहमति से यह कार्य पूरी एकजुटता के साथ किया गया।

फोटोग्राफर श्री नेमाराम मुंडेल भी इस आयोजन की तैयारियों और दस्तावेजीकरण में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

गांव में मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद अब प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button