बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
मेड़तिया सिलावट गोडवाड़ बिरादरी विकास समिति द्वारा आयोजित आम जलसा सफलतापूर्वक संपन्न
सामाजिक एकता और विकास का संदेश देता आम जलसे में नवीन कार्यकारिणी का गठन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
*फालना (राजस्थान), 12 अप्रैल 2026*
मीडिया प्रभारी अयूब के सिलावट बालोतरा ने बताया कि मेड़तिया सिलावट गोड़वाड़ बिरादरी विकास समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय ’16वां आम जलसा’ रविवार को बिरादरी भवन सुल्तान सागर फालना में अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस भव्य आयोजन में गोडवाड़ क्षेत्र सहित विभिन्न गांवों से सिलावट समाज के बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया। विशेष रूप से सभी स्थानों के पंच एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और समाज की एकता का परिचय दिया।
सेक्रेटरी बाबूखां रानी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत कुरानखानी, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई, जिसमें नायब सदर हाजी रफ़ीक साहब अंकलेश्वर द्वारा बेहतरीन
दीन और दुनिया की तालीम के बारे में बताया गया l समाज की उन्नति, शिक्षा, एकता एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बिरादरी के वरिष्ठजनों एवं पंचों द्वारा समाज के भविष्य के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं निर्णय लिए गए। नवीन कार्यकारिणी का निर्माण आपसी सहमति से किया गया l
मेड़तिया सिलावट गोड़वाड़ बिरादरी विकास समिति: नवीन कार्यकारिणी
मुख्य पदाधिकारी:
सदर: मो. शाकिर (सुल्तान जी), फालना
नायब सदर: हाजी रफ़ीक साहब (उस्मान जी), अंकलेश्वर
सेक्रेटरी: बाबू खां जी (सुबारातीजी), रानी
नायब सेक्रेटरी: युसुफ जी (अलादीन जी), सांडेराव
कोषाध्यक्ष: हाजी अली मोहम्मद जी (फकीर मोहम्मद जी), सांडेराव
संरक्षक एवं सलाहकार समिति:
मुख्य संरक्षक एवं सलाहकार कमेटी अध्यक्ष: हाजी इब्राहिम जी (फकीर मोहम्मद जी), सांडेराव
सलाहकार समिति सदस्य:
मोहम्मद शरीफ (मुमताज जी), फालना
इकबाल जी (अब्दुल जी), फालना
हुसैन (इसाक जी), फालना
उम्मेद खान (अकबर), रानी
हाजी रमजान जी, बांकली
सादिक जी (गनी जी), रानी
विधि सलाहकार कमेटी:
यासीन जी (हाजी इब्राहिम जी), सांडेराव
आमीन जी (सादिक जी), रानी
मीडिया प्रभारी:
अयूब के. सिलावट, बालोतरा
मुख्य संरक्षक एवं सलाहकार कमेटी अध्यक्ष हाजी इब्राहिम जी सांडेराव ने बताया कि जलसे में सामाजिक समरसता, भाईचारे और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। युवाओं को शिक्षा एवं संस्कारों की ओर अग्रसर करने का संदेश दिया गया, वहीं समाज के विकास हेतु सामूहिक सहयोग का आह्वान किया गया।
मेडतिया सिलावट गोडवाड बिरादरी शिक्षा समिति का गठन किया गया जिसमें समाज में बच्चों की उन्नत शिक्षा एवं बेहतर मार्गदर्शन
के लिए सलाहकार एवं संरक्षक के रूप में यासीन एडवोकेट सांडेराव तथा मोहम्मद शरीफ फालना को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया
सलाहकार समिति सदस्य मोहम्मद शरीफ फालना ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगकर्ताओं का विशेष योगदान रहा, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की। आने वाले अक्टूबर माह में प्रतिभा सम्मान समारोह के भव्य आयोजन हेतु रूपरेखा तैयार की जा रही है l
संकल्प: एकता और प्रगति**
*कोषाध्यक्ष हाजी अली मोहम्मद सांडेराव* ने बताया कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने बिरादरी के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को शिक्षित करना, सामाजिक कुरीतियों को दूर करना और बिरादरी के हर सदस्य के सुख-दुःख में साथ खड़े रहना है। इस सफल आयोजन के साथ ही बिरादरी ने विकास के नए युग में कदम रख दिया है। जलसे में मौजूद सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और समाज के उज्जवल भविष्य के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
मीडिया प्रभारी अयूब के. सिलावट बालोतरा ने बताया कि बिरादरी के सभी सदस्यों ने इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन भविष्य में और अधिक सशक्त आयोजन करने के संकल्प के साथ हुआ।

Subscribe to my channel


