खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
तिजारा में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य जन्मोत्सव 19 अप्रैल को
धार्मिक आयोजन व सामूहिक सहभागिता की तैयारियां तेज

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा। क्षेत्र में भगवान श्रीपरशुराम जी महाराज के जन्मोत्सव को लेकर इस बार विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। 19 अप्रैल 2026, रविवार को सायं 5 बजे तिजारा में भव्य जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज एवं कार्यकारिणी द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन सर्व ब्राह्मण श्रीपरशुराम भवन एवं मदनमोहन महाराज मंदिर परिसर (हनुमान बगीची के पीछे, वार्ड नं. 23, तिजारा) में होगा। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है, ताकि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं। समारोह के अंतर्गत भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता से कार्यक्रम को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और समाज के लोग बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एक सशक्त कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा कई समाजसेवी एवं विशेष सहयोगी भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस धार्मिक आयोजन में सपरिवार शामिल होकर भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और सामाजिक एकता का संदेश दे।

Subscribe to my channel


