उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
जनपदीय बैठक में योग विस्तार पर जोर, शीघ्र ऑडिट रिपोर्ट भेजने के निर्देश

बस्ती12अप्रैल। नई बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को पतंजलि योग समिति की जनपदीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता दुर्गेश सिंह राज्य प्रभारी, पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए दुर्गेश सिंह ने निर्देश दिया कि जिले की ऑडिट रिपोर्ट शीघ्र प्रेषित की जाए, ताकि संगठनात्मक कार्यों में पारदर्शिता और गति बनी रहे। उन्होंने जिला प्रभारियों को अधिकाधिक योग प्रशिक्षक तैयार करने तथा तहसील स्तर पर नियमित प्रवास कर योग के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है, इसके लिए संगठित प्रयास और सक्रिय भागीदारी जरूरी है। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर आजीवन सदस्य राजेश श्रीवास्तव, डॉ. नवीन सिंह, नवल किशोर चौधरी, सुभाष चन्द्र आर्य, शन्नो दुबे, दीनानाथ शुक्ल, गरुण ध्वज पाण्डेय, राम मोहन पाल, कार्तिकेय, राधा देवी, शिव श्याम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के उपरांत सभी सदस्यों ने योग जागरूकता अभियान के तहत संत कबीर के लिए प्रस्थान किया।
गरुण ध्वज पाण्डेय

Subscribe to my channel


