बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा से बड़ी खबर | टूटा नाला बना मुसीबत, स्कूल बच्चों की जान पर खतरा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। शहर के वार्ड नंबर 19 स्थित जानवी हॉस्पिटल के पीछे नाला टूटने से स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। नाले की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि बार-बार सड़क टूट रही है और हादसों का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद के आयुक्त महोदय को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी साफ देखी जा रही है।
सबसे गंभीर बात यह है कि इस रास्ते से रोजाना स्कूल के बच्चे और आम लोग गुजरते हैं। कुछ समय पहले एक बड़ा हादसा भी हो चुका है, जब स्कूली बच्चों से भरी एक टैक्सी इस टूटे हुए नाले के कारण असंतुलित होकर गिर गई थी। गनीमत रही कि उस हादसे में कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन खतरा आज भी बरकरार है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाले की मरम्मत कर स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन और कब मिलेगी लोगों को इस समस्या से राहत?

Subscribe to my channel


