बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बार काउंसिल ऑफ राजस्थान इलेक्शन 2026 , चुनाव प्रचार जोरो पर

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर ।

       बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव 2026 में सदस्यता के लिए अधिवक्ता मैदान में है और लगातार पूरे राजस्थान में चुनाव प्रचार कर रहे है , चुनावी रंगत परवान पर है 22 अप्रैल को मतदान होगा और प्रथम वरियता का मत प्राप्त करने के लिए प्रत्याशी सतत प्रचार प्रसार कर रहे है ।

    इसी कड़ी में राजस्थान बार काउंसिल सदस्य के लिए चुनाव मैदान में उतरी एडवोकेट ललिता संजीव महरवाल (विशिष्ठ लोक अभियोजक पॉस्को कोर्ट जयपुर) बीकानेर पहुची औऱ न्यायलय परिसर में अधिवक्ताओ से मुलाकात करके प्रथम वरीयता का वोट देने की अपील की ।

     गौरतलब है की एडवोकेट ललिता संजीव महरवाल वर्तमान में पॉस्को कोर्ट जयपुर में विशिष्ठ लोक अभियोजक के रूप में सेवाएं दे रहे है वही आप 26 साल से निरन्तर वकालत कर रही है वही आप राजस्थान महिला कोंग्रेस में प्रदेश महासचिव , प्रवक्ता , मीडिया पैनलिस्ट सहित कई पदों पर रही है तो आप सोशल एक्टिविस्ट भी है और सतत महिला सशक्तिकरण कार्यो से जुड़ी है और आप यूथ वर्ल्ड सोशल मंच की सरक्षक भी है ।

      एडवोकेट ललिता संजीव महरवाल के बीकानेर आगमन पर एडवोकेट सुमन जोशी , एडवोकेट सुंदर माली , यशपाल सिह किसनासर , योगिता राजपुरोहित , एड मुमताज अली भाटी , हनुमान सिह , मनोज भादाणी , चोधरी हनुमान सिह , रामकिशन गोयतान , सुरेश कुमार सिसोदिया , अंजली शर्मा , रविंद्र कुमार , निशा राजपुरोहित , राज किशोर सिह , मनोज सिह , दीपक तंवर , कौशल सांखला सहित अधिवक्ताओं ने प्रथम वरीयता का मत देने का विश्वास दिलवाया औए एड ललिता संजीव महरवाल के साथ यूथ वर्ल्ड के नेशनल चेयरमैन डॉ भैरु सिह राजपुरोहित , गोपाल जोशी , आरडी भाटी घनश्याम जोशी ने भी सभी अधिवक्ता बंधुओ से बैलेट No 78 पर प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की ।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button