पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
तेज रफ्तार कार का कहर दो गायों की मौके पर मौत एवं चार व्यक्ति गंभीर घायल

लोकेशन=गुन्नौर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*तेज रफ्तार कार का कहर दो गायों की मौके पर मौत एवं चार व्यक्ति गंभीर घायल*
गुनौर में गुरुवार रात एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने सड़क किनारे खड़े चार व्यक्तियों और दो गायों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गायों की मौके पर ही मौत हो जबकि चार अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो वाहन बहुत तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह घटना घटी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल गुनौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं न हो सके।
मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक एवं बोलेरो वाहन को अपने कब्जे में कर लिया है

Subscribe to my channel


