जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

पुंछ में तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का भव्य समापन, निकाली गई विशाल रैली

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ, 10 अप्रैल 2026:

जिला शिक्षा विभाग पुंछ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का समापन आज भव्य और प्रभावशाली अंदाज में किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन एक विशाल जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना था।

इस रैली में ट्रैफिक नियमों के पालन, मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, करियर काउंसलिंग और पर्यावरण संरक्षण जैसे अहम विषयों पर जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया।

रैली की शुरुआत गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, शीश महल पुंछ से हुई, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और इलाकों से गुजरते हुए पुनः उसी स्थान पर समाप्त हुई। रैली के दौरान छात्रों ने आकर्षक बैनर और पोस्टर के माध्यम से आम जनता को जागरूक करने का प्रयास किया।

करीब 750 विद्यार्थियों ने इस रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया और कहा कि इस तरह की पहल से युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button