बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिला बालोतरा में प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान, इकरा सोसायटी ने किया पोस्टर विमोचन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

इकरा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी, बालोतरा द्वारा आयोजित होने वाले द्वितीय जिला स्तरीय मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह एवं तालीमी कॉन्फ्रेंस – 2026 के पोस्टर का भव्य विमोचन आज मौलाना अबुल कलाम आजाद विद्यालय में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह समारोह प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, नवचयनित सरकारी कर्मचारियों एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

समारोह के तहत कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ NEET, JEE, NET, REET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही वर्ष 2026 का “इकरा रत्न अवार्ड” विशिष्ट व्यक्तित्व को प्रदान किया जाएगा।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महबूब भाई (सचिव मुस्लिम समाज), हाजी यासीन छिपा (उपाध्यक्ष मुस्लिम समाज), सैय्यद अशफाक, हाजी अयूब कुरैशी, हाजी अय्यूब कुरैशी (एलएमएल), सलीम सिलावट, डॉ. हारून, मौलाना तय्यब, अनवर हुसैन निहारिया, नासिर चडवा, जमालुद्दीन A.En., जावेद हाड़ा, सलीम आफरीदी, मौलाना अब्दुल रज्जाक, आसिफ चडवा, अख्तर चडवा, हाजी मोहम्मद शरीफ, सलीम अफरीदी, लुकमान पेंटर, तालिब खान, अब्दुल रज्जाक, फिरोज छिपा, इनायत सिंधी छिपा, हाजी शरीफ मोहम्मद, अल्लाबक्स सिंधी छिपा, आशिक अली सहित अन्य मुस्लिम समाज गणमान्यजन मौजूद रहे।

टीम इकरा से सैय्यद एजाज अली, सलीम खिलेरी, मोहम्मद रमजान (रक्तकोष), मोहसिन राजस्थान, अयूब सिलावट, अयूब मोयला, अकरम कुरैशी, पठान तेली रफीक चडवा, एडवोकेट उमरदीन, एडवोकेट सिकन्दर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संस्था के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन संबंधित दस्तावेजों के साथ निर्धारित सदस्यों को व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

कार्यक्रम के अंत में समाज के सभी लोगों से अपील की गई कि वे इस आयोजन को सफल बनाने हेतु अपना सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करें।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button