खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिला कलेक्टर योजनाओं की समीक्षा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 10 अप्रैल। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार, खैरथल-तिजारा में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सांसद/विधायक स्थानीय क्षेत्रीय विकास योजना, मेवात क्षेत्रीय विकास योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पण्डित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना, पंच-गौरव योजना, डीएमएफटी, गुरू गोलवलकर आकांक्षी योजना, जल संचय जनभागीदारी, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान एवं अटल ज्ञान केन्द्र सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी योजनाओं में क्रियान्वयन समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभान्वित करने तथा योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

बैठक में सभी पंचायत समितियों के विकास अधिकारी एवं सहायक अभियंताओं ने अपनी-अपनी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान जिला कलक्टर ने योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सालुखे गौरव रविंदर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामदयाल, सहायक निदेशक उद्यानिकी गोपाल मीणा, बीडीओ संजय यादव सहित जिला परिषद के सहायक अभियंता एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button