ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
टपूकड़ा में राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) की बैठक, अवकाश कटौती पर जताई नाराजगी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
टपूकड़ा। राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) शाखा टपूकड़ा की महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल तंवर की अध्यक्षता में स्थानीय होटल देशी ढाबा में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई अहम मांगें उठाई गईं।
बैठक के दौरान सत्र 2026-27 में ग्रीष्मकालीन अवकाश, प्रधानाध्यापक द्वारा घोषित अवकाश एवं अन्य छुट्टियों में कटौती को लेकर शिक्षकों ने गहरी नाराजगी जताई। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि अवकाश में कटौती की जाती है तो उसके बदले उपार्जित अवकाश (Earned Leave) दिया जाना चाहिए।
इसके अलावा शिक्षकों ने तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण जल्द करने की मांग उठाई। साथ ही यह भी कहा गया कि स्थानांतरण के दौरान संभाग बदलने पर द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के वरिष्ठता क्रमांक को यथावत रखा जाए। बीएड करने वाले शिक्षकों के लिए इंटर्नशिप अवधि में वेतन कटौती को भी तत्काल रोकने की मांग की गई।
जिला अध्यक्ष विनोद कुमार माजरा ने बैठक में घोषणा करते हुए बताया कि शाखा के चुनाव आगामी 19 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान अति मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्यामसिंह जाटव ने विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
बैठक में कोषाध्यक्ष जगदीश ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जबकि संचालन नरेंद्र नरवाल ने किया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र बजाडिया ने पीईओ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की रूपरेखा पेश की।
बैठक में गिर्राज केला (जिला संरक्षक), विक्रम मीणा, गौरी शंकर भास्कर, सोहनलाल (ब्लॉक संरक्षक), भरत पालीवाल, हुकम सिंह, विनोद बैरवा, महेश बालेच, प्रकाश कुमार, पन्नाराम, राम खिलाड़ी मीणा, राजेश कुमार मीणा, निरंजनलाल जाटव, सुरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


