LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय जुआ व असलहा सप्लाई गैंग के 6 आरोपी गिरफ्तार, 4.91 लाख नकद बरामद

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)
मोबाइल: 7376326175
लखीमपुर खीरी। जनपद खीरी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली सदर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संगठित होकर जुआ का अड्डा चलाने और अवैध असलहा सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। टीम ने ग्राम रंगीलानगर स्थित एक फार्महाउस के पास छापेमारी कर जुआ खेल रहे आरोपियों को धर दबोचा।
बरामदगी में क्या मिला गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 4,91,000 रुपये नकद, 2 पिस्टल (32 बोर), 4 तमंचे (315 बोर), कुल 10 जिंदा कारतूस, 52 ताश के पत्ते, एक विटारा ब्रेजा कार और एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने मोहन मिश्रा उर्फ पिंकू, सुनील कुमार दीक्षित उर्फ मुन्ना दीक्षित, प्रेम किशोर गुप्ता उर्फ मोहन, पप्पू उर्फ जफर, फैजान और अरुण कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी कोतवाली सदर क्षेत्र के निवासी हैं।
कई आरोपी हिस्ट्रीशीटर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कई शातिर अपराधी हैं, जिन पर हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। कुछ आरोपी हिस्ट्रीशीटर भी हैं।
कानूनी कार्रवाई पुलिस ने इस मामले में जुआ अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद वाहनों को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
पुलिस टीम को मिली सफलता इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी सदर विवेक कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह सहित कोतवाली सदर की पूरी टीम की अहम भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Subscribe to my channel


