बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बीकानेर पहुंचेगे भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत आज शाम बीकानेर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. कुमावत का श्रीडूंगरगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद वे बीकानेर शहर पहुंचेंगे। बीकानेर आगमन पर वे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे तथा संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा करेंगे।
बताया जा रहा है कि डॉ. कुमावत अपने दौरे के दौरान कल आयोजित होने वाली विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों में भी भाग लेंगे। इस दौरान वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।
जिला मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए मौजूद

Subscribe to my channel


