उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में अंतिम मतदाता सूची 2026 प्रकाशित, कुल मतदाता 17.31 लाख से अधिक

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 10 अप्रैल 2026 (सू.वि.)

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद बस्ती में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित कर दी गई है। इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 17,31,516 हो गई है। इसमें 9,49,999 पुरुष मतदाता, 7,81,508 महिला मतदाता और 9 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जनपद का जेंडर रेशियो 823 तथा ईपी रेशियो 57.73 दर्ज किया गया है।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 6 मार्च 2026 तक कुल 1,31,053 फार्म-6 प्राप्त हुए, जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण कर लिया गया है। इसके अलावा 31 मार्च 2026 तक कुल 1,34,408 फार्म-6 ई-रोल में अपडेट किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि 4,18,146 मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई की गई, जिसमें 4,13,491 मतदाताओं को अंतिम सूची के लिए पात्र पाया गया, जबकि 4,655 मतदाताओं को अपात्र घोषित करते हुए फार्म-7 की कार्यवाही की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची डीईओ पोर्टल पर उपलब्ध है, जिसे https://basti.nic.in/final-publicotion-voter-list-2026/⁠� लिंक पर देखा जा सकता है। उन्होंने अपील की कि जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और उनका नाम सूची में शामिल नहीं है, वे फार्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।

बैठक में एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, एसडीएम शत्रुध्न पाठक, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button