LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7.70 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 09 अप्रैल 2026।
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुंछ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना पुंछ पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने नियमित जांच के दौरान JK12A-4748 नंबर की एक गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में सवार गुलनाज अहमद पुत्र इखलाक हुसैन निवासी फतेहपुर मंडी के पास से करीब 7.70 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और मादक पदार्थ को विधिक प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया। इस मामले में थाना पुंछ में FIR नंबर 56/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8/21/22 में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य कड़ियों, सप्लाई सोर्स और वितरण तंत्र की भी जांच कर रही है।
जिला पुलिस पुंछ ने आम जनता से अपील की है कि नशे से जुड़े किसी भी प्रकार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को इस गंभीर समस्या से सुरक्षित रखा जा सके।

Subscribe to my channel


