LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत लखीमपुर खीरी में 3 मामलों में सजा, एक में उम्रकैद

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)

मोबाइल: 7376 326175

लखीमपुर खीरी, 08 अप्रैल 2026।

उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों के खिलाफ प्रभावी पैरवी करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में अदालत से सजा दिलाई गई है।

पहले मामले में वर्ष 2012 के हत्या कांड में थाना खीरी क्षेत्र के तीन आरोपियों—मुंशी, अजमत और आलम—को दोषी ठहराते हुए माननीय न्यायालय ASJ-02 ने आजीवन कारावास और प्रत्येक पर 26-26 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। यह मामला पैसे के लेनदेन को लेकर जहर देकर हत्या करने से जुड़ा था।

दूसरे मामले में वर्ष 2021 में थाना ईसानगर पुलिस द्वारा 1300 ग्राम गांजा बरामदगी के केस में आरोपी पुतान को न्यायालय ASJ-04 ने दोषी मानते हुए जेल में बिताई गई अवधि की सजा और 3000 रुपये का जुर्माना लगाया।

तीसरे मामले में वर्ष 2008 के मारपीट और गाली-गलौज के केस में थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के आरोपी आरिफ को न्यायालय CJM ने दोषी करार देते हुए न्यायालय उठने तक की सजा और 3000 रुपये का अर्थदंड सुनाया।

इन सभी मामलों में लोक अभियोजकों और कोर्ट पैरोकारों की प्रभावी पैरवी से यह सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस प्रशासन ने इसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button