जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
विश्व के 25 राष्ट्रों में शांति मिशन योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतू
अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा "शांति मिशन" कार्यक्रम में भुसावर के एडवोकेट इंजी.नरेन्द्र कुमार पांडेय को प्रवक्ता मनोनीत किया।

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर:अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की शान्ति मिशन कार्य योजनाओं,भारत के पंचशील सिद्धान्त,वसुधैव कुटुम्बकम्, ग्लोबल विलेज एवं सत्यम् शिवम् सुन्दरम् की अवधारणा को वैश्विक स्तर पर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय शांति मिशन कार्य योजना” के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं विस्तार हेतु भुसावर के एडवोकेट इंजी.नरेन्द्र कुमार पांडेय को प्रवक्ता मनोनीत किया है मंच के संयोजक एवं नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा (एडवोकेट, ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म, काठमांडू, नेपाल) ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मंच की कार्य योजनओं के प्रस्तुतीकरण एवं समर्पण भाव तथा मंच की ओर से जम्बूदीप पदम श्री अंलकरण से सम्मानित इंजी.नरेन्द्र पांडेय को न्यायमूर्ति परमानन्द झा (प्रथम उपराष्ट्रपति, नेपाल) की अनुशंसा पर अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच का प्रवक्ता मनोनीत किया है अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की कार्य योजनाओं को समर्थन प्रदान कर विश्व के 25 राष्ट्रों द्वारा अपने अपने राष्ट्रीय ध्वज अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच को सौंप कर भारत के प्रति अपनी प्रगाढ़ मैत्री का संदेश दिया है इंजी.पांडेय प्रवक्ता के रूप समर्थित 25 राष्ट्रों में अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की कार्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर विस्तार करेंगे तथा भारत-नेपाल की वैदिक एवं सांस्कृतिक विरासत के पुनरुत्थान, भारत को पुनः “विश्व गुरु” के रूप में स्थापित करने, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को वीटो पावर के साथ स्थायी सदस्यता दिलाने तथा अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय बनाने जैसे विषयों पर संवाद स्थापित कर कार्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे,इस मिशन के अंतर्गत श्री पांडेय प्रवक्ता के रुप में विभिन्न देशों के गणमान्य नागरिकों से शिष्टाचार भेंट कर भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा एवं पंचशील सिद्धांतों को वैश्विक मंच पर सशक्त रूप प्रस्तुत करेंगे, अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा इंजी.नरेन्द्र कुमार पांडेय एडवोकेट के प्रवक्ता के रूप में मनोनयन की सूचना भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के साथ राजस्थान सरकार को भी प्रेषित की जा चुकी है।

Subscribe to my channel


