LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

कचहरी परिसर में वकील पर फायरिंग करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद

 

रिपोर्टर: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

 मोबाइल: 7376326175

📍 लखीमपुर खीरी | दिनांक: 08 अप्रैल 2026

जनपद लखीमपुर खीरी में कचहरी परिसर में वकील को गोली मारकर घायल करने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा की गई।

पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर की टीम ने 08 अप्रैल को यह सफलता हासिल की।

गौरतलब है कि 06 अप्रैल 2026 को कचहरी परिसर में एक वकील को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

👤 गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

जसकरन राज उर्फ जे.के. राज

शिवमराज ज्ञानी उर्फ विराट राज

अनुरुद्ध राज उर्फ बल्लू

(सभी निवासी – मोहल्ला कमलापुर, थाना कोतवाली सदर, लखीमपुर खीरी)

🔫 बरामदगी:

1 अदद तमंचा (315 बोर)

1 अदद जिंदा कारतूस (315 बोर)

1 अदद खोखा (315 बोर)

📜 पंजीकृत मुकदमा: मु0अ0सं0 255/2026

धारा 109(1)/115(2)/351(3)/352/3(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट

👮 गिरफ्तारी करने वाली टीम:

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह

उ0नि0 धर्मेन्द्र बहादुर सिंह

कांस्टेबल कुलदीप कुमार

कांस्टेबल गौरव कुमार

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button