बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
खून पसीने से सिंचित कार्यकर्ताओं भाजपा आज वैश्विक मुकाम पर:- मेघवाल

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर श्रेयांस बैद।
6 अप्रैल 1980 को स्थापित भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस पर संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री निहाल चंद मेघवाल ने पार्टी की नींव वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनन्दन किया व स्टीकर का भी विमोचन किया उन्होंने कहा कि भाजपा विचार धारा आधारित पार्टी है नेशन फर्स्ट पार्टी लास्ट के आधार पर कार्य करती है पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं मौलिक चिंतन आधार एवं पंच निष्ठाओं पर कार्य करती है जिसमें हर वर्ग का ध्यान रखा जाता हैराष्ट्रवाद,लोकतंत्र,शोषण मुक्त समाज से एवं कार्यकर्ताओं से पार्टी का विस्तार हुआ है ।
एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना एवं अंत्योदय से प्रेरित पार्टी ने आज विश्व में अपना मुकाम बनाया है बढ़ते भारत के कदम आत्म निर्भर भारत की परिकल्पना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने उद्गार व्यक्त किए।
शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बुते आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है ।
जिला उपाध्यक्ष शहर दीपक पारीक,जिला महामंत्री दलीप सिंह राजपुरोहित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंभ नाथ सिद्ध,सत्य प्रकाश आचार्य,
गोपाल गहलोत,प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल,संभाग प्रभारी चेन सिंह राजपुरोहित, मुमताज अली भाटी,पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित,जिला कार्यसमिति सदस्य श्रेयांस बैद ने विचार रखे।
संगीतकार मुल्तान बैद ने 6 अप्रैल 80 की यादें सबके साथ मना रहे गीत सुना कर पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
स्थापना दिवस समारोह में भाजपा के कनिष्ठ,वरिष्ठ महिलामोर्चा,युवा मोर्चा ,कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


