बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल अपेक्स का अंतरराष्ट्रीय मीट व ट्रेनिंग सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मीट एवं प्रशिक्षण सम्मेलन का आयोजन नाकोड़ा के समीप स्थित राज रिजॉर्ट्स में उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ हुआ।

इंटरनेशनल डायरेक्टर वीर अनिल कुमार बांठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में नेतृत्व प्रशिक्षण, सम्मान समारोह तथा गवर्निंग काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक वीर सीए ओम प्रकाश बांठिया ने स्वागत भाषण में कहा कि “सेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार है। महावीर इंटरनेशनल के माध्यम से हम सेवा को जन-जन तक पहुँचाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहते हैं।”

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस प्रकाश टाटिया उपस्थित रहे, जिनका अपेक्स एवं बालोतरा केंद्र द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महासचिव वीर सोहन लाल वैद्य ने अपने संबोधन में कहा कि “सेवा ही वह साधना है, जो समाज को जोड़ती है और मानवता को सशक्त बनाती है।”

अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन ने कहा कि “महावीर इंटरनेशनल का प्रत्येक कार्य सेवा के मूल मंत्र पर आधारित है। निस्वार्थ भाव और जिम्मेदारी के साथ की गई सेवा ही संगठन के उद्देश्य को साकार करती है।”

मुख्य अतिथि जस्टिस प्रकाश टाटिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि “समाज में वास्तविक परिवर्तन सेवा और संवेदनशीलता से ही संभव है। यदि हर व्यक्ति सेवा का संकल्प ले, तो एक सशक्त और करुणामय समाज का निर्माण निश्चित है।”

सम्मेलन में पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर शांतिकुमार जैन, वीर पुष्प जैन, वीर रणजीत सिंह कुम्भट एवं वीर शांतिलाल कवाड ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन के सेवा कार्यों की सराहना की और स्वर्ण जयंती वर्ष में और अधिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस दौरान ‘महावीर प्रवाह’ त्रैमासिक पत्रिका का अनावरण प्रधान संपादक शिल्पा बम्ब, सह-संपादक हस्तिमलजी बांठिया एवं संपादक दीपिका जैन द्वारा गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। मंथन शिविर में वागड़ जोन (डूंगरपुर-बांसवाड़ा) से 17 सदस्यीय दल ने इंटरनेशनल डायरेक्टर अजीत कोठिया, जोन चेयरमैन पृथ्वीराज जैन, गवर्निंग काउंसिल सदस्य सुरेश चंद्र गांधी एवं हर्षवर्धन जैन के नेतृत्व में सहभागिता की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button