बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में महावीर इंटरनेशनल वर्धमान की जनरल मीटिंग संपन्न, अपेक्स पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा: महावीर इंटरनेशनल वर्धमान, बालोतरा की जनरल मीटिंग उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित की गई, जिसमें देशभर से पधारे अपेक्स पदाधिकारियों ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

मीटिंग में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन, अंतर्राष्ट्रीय महासचिव वीर सोहनलाल वेद, अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीर सीए सुधीर जैन, पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर शांतिकुमार जैन, पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर पुरुषोत्तम भंडारी, आईपीएस अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष (रीजन-2) महेश कुमार मुंड, जॉन अध्यक्ष मां कौशल विशेष, किरण वैद्य एवं कल्पना सुराणा सहित कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर वीरा ग्रुप एवं महावीर इंटरनेशनल वर्धमान के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान बालोतरा की प्रसिद्ध संगीतकार शैली जैन ने अपनी मधुर आवाज से उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आतिथ्य सत्कार किया गया, जिसके बाद वे अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। सभी सदस्यों के सामूहिक सहयोग से यह जनरल मीटिंग यादगार बन गई।

मीटिंग के दौरान केंद्र संरक्षक पवन नाहटा ने लगभग 200 सेवा कार्य करने की घोषणा की, जो संस्था की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अशोक चोपड़ा, उपाध्यक्ष महावीर भंडारी, प्रवीण भंसाली, सचिव सुरेश गोठी, कोषाध्यक्ष राजेश बांठिया, सहसचिव महावीर लुकड़, चिकित्सा प्रभारी दिनेश वडेरा, कांतिलाल ढेलडिया जसोल, ओमप्रकाश बांठिया, पारसमल भंडारी, महेंद्र चोपड़ा, प्रमिला सालेचा, जवेरीलाल मेहता, दलपत जैन, महावीर बोकाडिया सहित कई सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन कांतिलाल ढेलडिया द्वारा किया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button