बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्राविकाओं को वार्षिक पुरस्कार: सामायिक व धार्मिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। अखिल भारतीय श्री जैन रत्न श्राविका मंडल के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में सामायिक, स्वाध्याय एवं धार्मिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली श्राविकाओं को वार्षिक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार चोपड़ा रूप कुमार, मोहनराज, मदनराज एवं धर्मेश कुमार चोपड़ा परिवार (कवास वाला) की ओर से दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान श्री जैन रत्न प्रोफेशनल फॉर्म के राष्ट्रीय संयोजक ओम बांठिया ने बताया कि श्राविका मंडल द्वारा प्रति रविवार नियमित रूप से सामायिक, स्वाध्याय एवं धार्मिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है, जो समाज में धार्मिक जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर स्वर्गीय खीमराज जी चोपड़ा (कवास वाला) परिवार की ओर से धर्मेश कुमार चोपड़ा एवं अनीता देवी चोपड़ा ने विजेता श्राविकाओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में श्राविका मंडल की अध्यक्ष मनीषा भंसाली ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सचिव कल्पना चोपड़ा, इंदिरा चोपड़ा, रेशमी देवी लूकड़, बदामी देवी गुलेचा, प्रमिला सालेचा, सुबटी देवी भंसाली, मंजू भंडारी, निर्मला मेहता, संतोष बाफना, अनीता देवी, जागीरदार, सीमा जैन सहित कई श्राविकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं गणपत बाघमार, गौतम मधुर, ललित चोपड़ा, शांतिलाल भंसाली सहित चोपड़ा परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।
धर्मेश कुमार चोपड़ा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से श्राविकाओं में धार्मिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ती है और वे अधिक से अधिक धार्मिक परीक्षाओं में भाग लेकर अपने ज्ञान का विस्तार करती हैं।

Subscribe to my channel


