खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

संविधान की रक्षा में शहीद हुए बहुजन वीरों को श्रद्धांजलि, तिजारा में कैंडल मार्च निकाला

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा। 2 अप्रैल 2018 को एट्रोसिटी एक्ट एवं संविधान बचाने की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहुजन समाज के 13 वीर सपूतों को याद करते हुए सोमवार को तिजारा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अंबेडकर चौक से शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकालकर शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्वक मार्च निकाला और “जय भीम, जय भारत, जय संविधान” के नारों के साथ संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वक्ताओं ने कहा कि इन शहीदों का बलिदान समाज को हमेशा न्याय, समानता और अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष श्याम लाल, युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष मवाशी राम, युवा ब्लॉक अध्यक्ष जय सिंह सिसोदिया, युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष राकेश कुमार, मेघवाल समाज अध्यक्ष शोभाराम, जाटव समाज अध्यक्ष सुरेश फौजी, अम्बेडकर विकास मंच अध्यक्ष बुधराम, बसपा जिलाध्यक्ष सीताराम गोठवाल, पूर्व पार्षद किशनलाल, अभय सिंह, धर्मपाल जी, दिनेश कुमार जी, बालकिशन जी, जयप्रकाश जी सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button