बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

चैत्र पूर्णिमा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर यात्रियों की सेवा में रोटरी क्लब की सराहनीय पहल, जसोल माजीसा मंदिर में व्हील चेयर भेंट

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। चैत्र पूर्णिमा एवं हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सेवा और समर्पण की भावना को साकार करते हुए रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा जसोल माजीसा मंदिर में आने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु दो व्हील चेयर भेंट की गई। इस पहल से विशेष रूप से वृद्ध एवं असहाय श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

यह व्हील चेयर संतोषदेवी वासुदेव सोनी (कड़ेल), M.K. ज्वेलर्स, भेरू बाजार, बालोतरा के सौजन्य से प्रदान की गई। दानदाता परिवार ने इसे समाज सेवा की दिशा में एक सार्थक योगदान बताया।

रोटरी क्लब बालोतरा के अध्यक्ष सीए पवन गर्ग ने कहा कि क्लब निरंतर जनसेवा के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे सेवा प्रकल्प जारी रहेंगे।

इस अवसर पर रोटरी क्लब से सचिव हितेन्द्र छाजेड़, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया, कमल सोनी, मुकेश बजारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। दानदाता परिवार से संतोष देवी, वासुदेवजी, चिराग, भानु एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे। साथ ही मंदिर ट्रस्ट की ओर से महेंद्र सिंह एवं अन्य प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

सूचना प्रभारी ओम बांठिया ने बताया कि यह सेवा कार्य मंदिर में आने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे जरूरतमंद श्रद्धालुओं को विशेष सहायता मिल सकेगी।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button