बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

दिव्यांग बच्चो को स्वच्छ पानी हेतु वाटर प्यूरीफायर भेंट

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा 3 अप्रैल 2026

दिव्यांग बच्चो की शिक्षा में भामाशाहों की महत्ती भूमिका होती हे। उक्त संबोधन सवेरा संस्था बालोतरा द्वारा संचालित स्नेह मनोविकास विद्यालय में वी क्लब जसोल की प्रेरणा से सुश्री सुदर्शना चौकसी की स्मृति में चौकसी परिवार द्वारा वाटर प्यूरीफायर भेंट करते हुए सेशन न्यायाधीश श्री सिद्धार्थ दीप ने किया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशन के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया, खरतरगछ युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक गोलेछा, वी क्लब सचिव शोभा कोठारी, अध्यक्ष खुशबू ढेलरिया, डॉ पूजा सिंघल, उर्मिला माहेश्वरी मौजूद रहे। संस्था सचिव सत्यनारायण ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में 50 बच्चे अध्यनरत हे जिनके लिए सभी सुविधाएं भामाशाहों के सहयोग से की जा रही हे । यह जिले का एक मात्र विशेष विद्यालय हे जो पूर्णतः निःशुल्क है । सत्यनारायण ने चौकसी परिवार का आभार व्यक्त किया एव निरंतर सहयोग की अपील की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button