बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जसोल में मेघवाल समाज का सम्मान समारोह, कुंवर हरीशचंद्र सिंह जसोल का भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल (बालोतरा)

मेवानगर स्थित मेघ धारू जी महाराज के समाधि स्थल एवं लूम्बनाथ जी के धूणा, जसोल में एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कुंवर हरीशचंद्र सिंह जसोल के भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बनने पर मेघवाल समाज द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर हरीशचंद्र सिंह जसोल ने दोनों पवित्र स्थलों के दर्शन किए और लूम्बनाथ जी के धूणा के गादीपति हीरानाथ जी महाराज एवं भंवरनाथ जी से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मेघवाल समाज द्वारा कुंवर साहब का साफा पहनाकर, माला, पट्टू ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। अपने संबोधन में कुंवर हरीशचंद्र सिंह ने मेघवाल समाज की सरलता और विश्वसनीयता की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज के विकास के लिए शिक्षा और रोजगार अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा और रोजगार पर ध्यान दें।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविंद मेघवाल ने कहा कि मेघ धारू जी महाराज जैसे महान संतों ने समाज को दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे संतों की प्रेरणाएं आज भी पूरे समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।

कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूलाल नामा, मेघ धारू समाधि संस्थान के अध्यक्ष खेमाराम परमार, कोषाध्यक्ष वीरम जी परिहार, जिला आईटीआई संयोजक उमेश सोनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा जसोल के पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश मेघवाल, पूर्व उपसरपंच भूराराम सोडा, गेबाराम सोलंकी, नरसिंगराम सोलंकी, लूणाराम भाटी, ईश्वर भाटी, ढलाराम सोडा, लेखाराम भाटी, रामलाल सेजू, धूडाराम सोलंकी, गिरधारी राम सोड़ा, हेमाराम सोडा, राजूराम भाटी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर कुंवर साहब का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में मेघवाल समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल नामा द्वारा किया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button