देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्री पीपा क्षत्रिय ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री पीपा जी महाराज की 703 वीं जयंती का हुआ आयोजन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर 2 अप्रैल । संत श्री पीपा जी महाराज की 703 वीं जयंती का भव्य आयोजन नोखा रोड स्थित गंगाशहर में मनाया गया।
श्री पीपा क्षत्रिय ट्रस्ट, गंगाशहर के सचिव भंवर लाल बडगुजर ने बताया कि गंगाशहर स्थित श्री पीपा जी के मंदिर में बुधवार को सायं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। प्रातः श्री पीपा जयंती के उपलक्ष्य में मंदिर में श्री पीपा जी महाराज का अभिषेक किया गया।
तत्पश्चात ट्रस्ट द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर मंदिर परिसर में 10 कमरे, 1 रसोई, पानी का कुंड एवं बाथरूम के निर्माण कार्य का शुभारंभ सजातीय बंधुओं के आर्थिक सहयोग से किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित भंवर लाल जी बडगूजर, धनराज कच्छावा, राजेंद्र कुमार बडगूजर, राजकुमार कच्छावा,जगदीश कच्छावा, ललित कच्छावा, रामलाल चौहान, बाबूलाल सोलंकी, मुरलीधर दैया,विजय सिंह तंवर,संजय चौहान, नवदीप टाक ,रामदेव कच्छावा, मनोज कुमार बडगूजर, इंद्र चंद दैया, शेर सिंह कच्छावा गणमान्य मौजूद थे।
इसके पश्चात, श्री पीपा क्षत्रिय नवयुवक मंडल, गंगाशहर द्वारा श्री पीपा महाप्रसादी का आयोजन रखा गया । साथ ही मेधावी छात्रों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
श्री पीपा जयंती उत्सव में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु नवयुवक मंडल के अर्जुन कच्छावा, किशोर कच्छावा, बजरंग सिंह कच्छावा, राधेश्याम कच्छावा, अनिल सिंह, धीरज कच्छावा, सभी युवा साथियों के सहयोग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
मौजूदा समाज बंधुओं ने नवयुवक मण्डल की टीम को सराहना की ।

Subscribe to my channel


