उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का दौरा आज, योजनाओं की होगी समीक्षा

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 2 अप्रैल 2026
उत्तर प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही आज बस्ती जनपद के दौरे पर रहेंगे। उनके इस भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्री श्री शाही सुबह 11:00 बजे कृषि विज्ञान केन्द्र बस्ती (बंजरिया फार्म) पहुंचेंगे, जहां वे बस्ती मंडल के कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
दौरे को लेकर उप कृषि निदेशक बस्ती द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि मंत्री के ठहरने के लिए सर्किट हाउस बस्ती में वीवीआईपी सूट आरक्षित किया गया है। साथ ही सुरक्षा, प्रोटोकॉल एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी कार्यालय से जारी मेमो के अनुसार, कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। पुलिस विभाग को मंत्री के आगमन पर सुरक्षा, स्कॉर्ट एवं गार्ड ऑफ ऑनर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में मंत्री के स्वागत एवं विदाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, जिला सूचना अधिकारी को कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।
मंत्री के इस दौरे को कृषि क्षेत्र में चल रही योजनाओं की समीक्षा और किसानों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
Subscribe to my channel

