उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

बस्ती में ‘स्कूल चलो अभियान’ का हुआ शुभारम्भ, हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 01 अप्रैल 2026:

जनपद बस्ती के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ का भव्य शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला एवं जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसका उद्देश्य जिले के प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेश शुक्ला ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।

वहीं जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और उनकी नियमित उपस्थिति बनाए रखना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम स्तर तक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button