देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर जयंती पर मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान का सेवा कार्य, गौशाला में वितरित की लापसी व हरी सब्जियां

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा |

भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान द्वारा सेवा भाव का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संस्थान की ओर से नंदी गौशाला में लापसी एवं हरी सब्जियां वितरित की गईं।

कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष एवं नगर परिषद की पूर्व सभापति प्रभा किशोर सिंघवी ने कहा कि प्राणी मात्र की सेवा ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि मानव के साथ-साथ मूक गौवंश, पशु-पक्षियों की सेवा करना भी हम सभी का कर्तव्य है और इसी भावना के साथ संस्थान लगातार सेवा कार्य कर रहा है।

इस मौके पर भारत जैन महामंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने संस्थान द्वारा नियमित रूप से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने भगवान महावीर के “जियो और जीने दो” के संदेश को जीवन में अपनाने पर जोर देते हुए संस्थान को इस दिशा में कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया।

संस्थान के पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल लाल मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद, विश्व हिंदू परिषद बालोतरा द्वारा संचालित गोचर भूमि जसोल नदी गौशाला में करीब 400 पशुओं के लिए 21 किलो लापसी एवं एक गाड़ी भर हरी सब्जियां प्रदान की गईं।

नंदी गौशाला के संचालक एवं विश्व हिंदू परिषद से जुड़े पुरुषोत्तम जी ने संस्था के इस सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर दौलत राज सिंघवी, गौतम दांती, हीरालाल प्रजापति, दलपत जैन, संतोष गर्ग, महावीर शर्मा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button