देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव: शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विभिन्न संगठनों ने किया भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर श्री ओसवाल समाज एवं श्री जैन नवयुवक मंडल के तत्वावधान में भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा।
शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के सम्मान एवं आतिथ्य के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर ओम बांठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन सोशल ग्रुप युवा शक्ति के अध्यक्ष अरविंद सालेचा एवं मंत्री मनोज जैन के नेतृत्व में पेयजल की सुंदर एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिली।
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा के संरक्षक पारसमल भंडारी, चेयरमैन जवाहरलाल हुडिया, सचिव अशोक व्यास, जवेरीलाल मेहता, दलपत जैन, महावीर बोकडिया, गौतम दांती और हीरालाल प्रजापति सहित सदस्यों ने श्री ओसवाल समाज के अध्यक्ष शांतिलाल डागा एवं जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष पवन कुमार का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया।
इसी क्रम में महावीर इंटरनेशनल वर्धमान के चेयरमैन अशोक कुमार चोपड़ा, सचिव सुरेश गोठी एवं पवन नाहटा के नेतृत्व में भी श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया।
घांची समाज द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में आचार्य भगवान कीर्ति प्रभ सुरीश्वर जी महाराज साहब के मंगल सानिध्य में धर्म सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत जैन महामंडल के अध्यक्ष ओम बांठिया ने भगवान महावीर के सिद्धांतों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए घांची समाज के प्रति आभार व्यक्त किया।
वहीं श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी संघ में गुरु भगवंतों एवं साध्वी वृंद की प्रेरणा से भगवान महावीर का जन्म कल्याणक तप, त्याग और साधना के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि समाज में एकता, सेवा और भाईचारे का भी संदेश दिया।

Subscribe to my channel


