अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

हिंदू नववर्ष पर जन्मदिवस बना पर्यावरण सेवा का उत्सव, 51 फलदार व औषधीय पौधों का हुआ वृक्षारोपण

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर यह प्रेरणादायी कार्य विप्र सेना जिला अध्यक्ष अशोक कौशिक की अगुवाई में विप्र वाटिका में संपन्न हुआ। डॉ.नीलम शर्मा ने अपने पुत्र राम भारद्वाज के जन्मदिवस को समाजहित और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए 51 फलदार एवं औषधीय पौधों का वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में यूसीएसकेएम स्कूल के प्राचार्य डॉ. प्रभात कौशिक, प्राचार्य अंजना कौशिक, पार्षद सूबे सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विनय पाण्डेय, भिवाड़ी महिला प्रकोष्ठ महासचिव रीना पाण्डेय, डॉ. गौतम भारद्वाज, सोनिया शर्मा तथा श्याम पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रभात कौशिक ने विप्र सेना जिला कार्यकारिणी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर एक पौधा भी लगाए और उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button