उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

बस्ती में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकाली गई

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 01 अप्रैल 2026 (सू.वि.)

जनपद बस्ती में संचारी रोगों की रोकथाम और जनजागरूकता के उद्देश्य से विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। भारत रत्न पं. अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, विधायक सदर महेन्द्रनाथ यादव एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा ने फीता काटकर अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह रैली आम जनमानस को संचारी रोगों से बचाव और उनके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई। प्रशासन के अनुसार, संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक तथा दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को बुखार के समुचित इलाज के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि दिमागी बुखार एक जानलेवा बीमारी है, जो कई बार शारीरिक और मानसिक विकलांगता का कारण भी बन सकती है। ऐसे में बुखार होने पर मरीज को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद के सभी सीएचसी और पीएचसी केंद्रों पर बुखार के उपचार की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है।

अभियान के तहत लोगों ने अपने गांव, ब्लॉक, जनपद और प्रदेश को दिमागी बुखार मुक्त बनाने का संकल्प लिया। साथ ही स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए शौचालय के नियमित उपयोग, व्यक्तिगत साफ-सफाई बनाए रखने और घर के आसपास स्वच्छ वातावरण रखने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश चौबे, जिला समन्वयक सचिन चौरसिया सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button