उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़संतकबीर नगर

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि ने नायब तहसीलदार अभिषेक सोनी का किया भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ राणा प्रताप राय

 

संत कबीर नगर

धनघटा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा में खुशियों का कारवां थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के लाल अभिषेक सोनी यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर नायब तहसीलदार बनने की खुशी पर आज दिग्गज नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने जोरदार स्वागत किया।

-नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि गौतम ने किया भव्य स्वागत

इसी क्रम में नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि गौतम ने अभिषेक सोनी के आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। नवनियुक्त नायब तहसीलदार को अंग वस्त्र भेंट किया और फूल-मालाओं से लादकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अभिषेक को बुके भेंट कर और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

स्वागत के दौरान नीलमणि गौतम ने कहा:

“अभिषेक सोनी ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम से न केवल हैसर बाजार, बल्कि पूरे धनघटा क्षेत्र का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है। एक साधारण परिवार से निकलकर इस प्रतिष्ठित पद तक पहुँचना हमारे क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए एक मिसाल है। हमें गर्व है कि हमारे बीच का युवा अब प्रशासनिक सेवा के जरिए जनता की सेवा करेगा।

इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे। नीलमणि गौतम के इस आत्मीय स्वागत ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। इस अवसर पर आदित्य शुक्ल, अवधेश उपाध्याय, अंतिम अग्रहरि, सुशील अग्रहरि,टिंकू सैनी, अनिरुद्ध शुक्ला, सभासद रामानंद साहनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।स्वागत करने आए सभी के प्रति अभिषेक सोनी ने भी सभी बड़ों का आशीर्वाद लिया और इस स्नेह एवं प्यार के लिए आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

Rana Pratap Rai

Beuro Chief Sant kabir nagar

Rana Pratap Rai

Beuro Chief Sant kabir nagar

Related Articles

Back to top button