ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों को मिली राहत, 5 किलो गैस सिलेंडरों का वितरण

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 30 मार्च 2026 (सोमवार):

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को रसोई गैस की समस्या से राहत दिलाने के लिए भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के संयुक्त प्रयासों से 5 किलो के एफटीएल गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया।

बीएमए द्वारा इंडियन ऑयल के राजस्थान स्टेट हेड मनोज गुप्ता एवं एरिया ऑफिस अधिकारियों का इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह राणा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक लंबे समय से रसोई गैस की कमी से जूझ रहे थे, जिससे उनके दैनिक जीवन पर असर पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को देखते हुए बीएमए ने लगातार पत्र और ईमेल के माध्यम से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड से समाधान की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि इस मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए इंडियन ऑयल के राजस्थान स्टेट हेड मनोज गुप्ता ने दूसरी खेप के रूप में लगभग 200 गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए, जिससे बड़ी संख्या में श्रमिकों को राहत मिली है।

सिलेंडरों का वितरण मैसर्स एनसीआर इंडियन डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से बीएमए कार्यालय पर विभिन्न कंपनियों के जरिए श्रमिकों को किया गया।

इस अवसर पर बीएमए के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मानद सचिव जी.एल. स्वामी, योगेश जैन, मानद संयुक्त कोषाध्यक्ष गोबिंद गुप्ता, उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, राजबीर सिंह, अजित सिंह देशवाल, अनुपम शुक्ला, सम्पूर्ण सिंह, एस.एस. शेखावत, नितिन गोयल, उदेश्वर मिश्रा, नाथूराम चौधरी, अरुण त्यागी, शशि भूषण, मनीष सिंह, रोशन महेंदिरत्ता, ईवर सिंह एवं ओ.पी. चुग सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button