खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अतिरिक्त जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल-तिजारा, 30 मार्च। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा के संबंध में संबंधित विभागों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा कर कहा कि समन्वित प्रयास यह रहे कि जिले की सड़कें दुर्घटना मुक्त होवे। दुर्घटना की स्थिति में जीवन बचाना प्राथमिकता रहे। उन्होंने सुगम यातायात एवं दुर्घटना संभावित कारणों के लिए गठित समिति की रिपोर्ट की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सर्वप्रथम पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना की समीक्षा कि। जिस पर अधीक्षण अभियंता ओमप्रकाश किराडे ने बताया कि पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार स्टार पब्लिक स्कूल के पास बने खतरनाक स्पीड ब्रेकर को दुरुस्त कर दिया गया तथा मातोर से ततारपुर चौराहे के मध्य बने गड्ड तथा स्पीड ब्रेकरों को दुरुस्त किया गया। इसके अतिरिक्त संबंधित एजेंसी से समन्वय कर सड़कों पर चेतावनी, संकेतक एवं साइन बोर्ड लगवाए गए। उन्होंने बताया की एमवी एक्ट के तहत इस वर्ष अब तक 5467 कार्रवाई कर 33400 की राशि का जुर्माना लगाया।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अवैध कट से दुर्घटना संबंधित जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार करने के लिए कहा ताकि स्थानीय स्तर पर ही आमजन के माध्यम से अवैध कट को पुन: खोलने वालों की सूचना प्रशासन तक पहुंच सके।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने निर्देश दिये कि जिले के सभी 8 ब्लैक स्पॉट मार्गो पर अधिक साइन बोर्ड लगाकर यात्रियों को सजग करें ताकि ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। उन्होंने खैरथल-तिजारा एवं भिवाड़ी के पुलिस अधिकारियों, पीडब्ल्यूडी अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि दुर्घटना की सूचना आईआरएडी (इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस) पर दर्ज कर आपसी समन्वय से तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने आरएसआरडीसी तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़कों से अवैध ब्रेकर हटाने, स्पीड ब्रेकर पर साइन मार्क लगाने तथा रंबल्ड स्ट्रिप लगाने हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर डिप्टी एसपी भिवाड़ी शीशराम, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश किराड, अधिशासी अभियंता आदेश यादव, जिला शिक्षा अधिकारी शकुंतला, रिडकोर सहित परिवहन एवं आरएसआरडीसी के अधिकारी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


