जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारों की अहम भूमिका

जार जयपुर ग्रामीण के जिला सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में बोले अतिथि, चुनौतियों के बीच भी निर्भीक पत्रकारिता जरूरी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जयपुर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) जयपुर ग्रामीण का जिला पत्रकार सम्मेलन एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को अनंत रिजॉर्ट्स, जमवारामगढ़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र

पाल मीना, पूर्व विधायक सादुलपुर कृष्णा पूनिया, पूर्व विधायक गोपाल मीणा, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी सहित कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। समारोह में सुरेश शर्मा को अध्यक्ष, बजरंग शर्मा को महासचिव, बनवारी लाल शर्मा को कोषाध्यक्ष, मनोज गर्ग, गिरिराज शर्मा एवं राजेश मीणा को उपाध्यक्ष, प्रवीण मुद्गल को मीडिया प्रभारी तथा उमेश शर्मा एवं लक्ष्मी नारायण यादव को सचिव पद की शपथ दिलाई गई।मुख्य अतिथि पद्मश्री कृष्णा पूनिया ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता कई चुनौतियों से घिरी हुई है। जब पत्रकार जनता की समस्याओं को उजागर करते हैं तो कई बार सरकार और प्रशासन असहज हो जाते हैं, जबकि पत्रकारों की लेखनी को जनता की आवाज मानकर उसका सम्मान किया जाना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती पत्रकारों की निष्पक्षता और साहस पर निर्भर करती है। यदि पत्रकार निर्भीक होकर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे तो लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा।विधायक महेंद्र पाल मीणा ने कहा कि जार एक मजबूत और पुराना संगठन है, जो हमेशा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए आगे रहता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार और मीडिया संस्थान समाज की समस्याओं को उजागर कर समाधान का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों की मांगों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तक पहुंचाया जाएगा, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।पूर्व विधायक गोपाल मीणा ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उनकी जिम्मेदारी है कि वे निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ खबरों को प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में पत्रकारों को और अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार लल्लू लाल शर्मा ने कहा कि पत्रकारों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और संगठन के माध्यम से अपनी आवाज को बुलंद करना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संगठन लंबे समय से पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग कर रहा है, जिससे पत्रकारों की स्पष्ट पहचान तय हो सके और फर्जी पत्रकारों पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि जर्नलिस्ट्स वर्किंग एक्ट समाप्त होने से पत्रकारों की आजीविका और मानदेय पर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से नेशनल जर्नलिस्ट्स रजिस्ट्रार और मीडिया काउंसिल के गठन की मांग भी की।जार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी और प्रदेश महासचिव सुरेश पारीक ने कहा कि संगठन हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और उन्हें सशक्त बनाना संगठन की प्राथमिकता है।समारोह के अंत में सभी अतिथियों का साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button