पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में रैपुरा में महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

लोकेशन=रैपुरा। मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

*कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में रैपुरा में महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन*

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रैपुरा द्वारा आज महंगाई के मुद्दे को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया गया। ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह परस्ते के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर, बिजली दरों में बढ़ोतरी तथा पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस (LPG) की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ गया है। साथ ही पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों व कमी के कारण परिवहन और कृषि लागत पर भी भारी असर पड़ा है।

वहीं, मध्य प्रदेश में बिजली दरों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी को लेकर भी नाराजगी जताई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे गरीब और मध्यम वर्ग का जीवन बेहद कठिन हो गया है।

इस दौरान स्वप्निल जैन, अमित अग्रवाल, मृदुल अग्रवाल, सुखनंदी कोरी, बलीराम चौधरी, इंद्रकुमार चौधरी, निशार ख़ान, अनिकेत ठाकुर, सलीम ख़ान, नरेश सिंह सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button