बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

आगामी सेवा प्रकल्प को लेकर कार्यकारिणी सदस्यों की हुई बैठक 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

कृष्णा सेवा संस्थान की शाखा कृष्णा खेल संस्थान द्वारा आगामी सेवा कार्यों को लेकर कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

खेल संस्थान कोषाध्यक्ष सुजीत जीरावला ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र द्वारा हाल ही में संस्थान द्वारा राम नवमी में शोभायात्रा के दौरान सेवा कार्य किए गए थे इसी क्रम को जारी रखते हुए आगामी दिनों में आ रही महावीर जयंती व हनुमान जन्मोत्सव पर भी संस्थान द्वारा सेवाएं दी जाएगी जिसको लेकर संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे व खेल संस्थान अध्यक्ष आनंद मेहता द्वारा यह बैठक आयोजित की गई।

आंनद मेहता ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यों में संस्थान हमेशा अग्रणी रहकर सेवा के कार्य करती है व सभी युवा सदस्य भी इसमें स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग करते है सभी सदस्य इसमें समर्पण भावना से कार्य करेंगे।

धर्मेंद्र दवे ने बताया कि आगामी दिनों में गर्मी राहत को लेकर अनेक सेवा प्रकल्प प्रारम्भ किए जाएंगे।

इस अवसर पर सचिव दिलीप अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष हितेश मुनोत, मिडिया प्रभारी नवनीत भाटीया, पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंह, मनीष गुप्ता, सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button