देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा में भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, भाजपा करेगी पुष्प वर्षा से स्वागत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 30 मार्च 2026।
अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को बालोतरा शहर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर को विशेष बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी, शहर मंडल बालोतरा द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया जाएगा।
भाजपा शहर मंडल की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि यह स्वागत कार्यक्रम गौर का चौक पर शाम 4 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, पार्षद एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
नगर महामंत्री पुखराजसिंह राजपुरोहित ने सभी कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रवादी नागरिकों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएं और शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के अहिंसा और सत्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी तैयारियां जोरों पर हैं।

Subscribe to my channel


