उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गार

बस्ती में 31 आंगनबाड़ी केंद्रों व 2 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण, नियुक्ति पत्र वितरित

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 30 मार्च 2026 (सू.वि.)

जनपद बस्ती के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के लोकार्पण के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण भी उपस्थित लोगों ने देखा।

कार्यक्रम के तहत जिले में 31 आंगनबाड़ी केंद्रों तथा 2 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण मा. गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला द्वारा बटन दबाकर किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, गुलाब सोनकर, मो. सलीम तथा जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में चयनित 14 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 68 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। साथ ही एक ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस भी प्रदान किया गया, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की निगरानी और बेहतर तरीके से की जा सकेगी।

इस अवसर पर गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उन्हें ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि सभी चयनित कर्मियों को नई जिम्मेदारी मिली है, जिसे पूरी तत्परता और समर्पण के साथ निभाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव मांगा गया है और जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, डीपीओ राजेश कुमार, सीडीपीओ, जिला कार्यक्रम समन्वयक सुधीर यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button