देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बालोतरा शहर मंडल में प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ (132)वां कार्यक्रम का सफल आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल संयोजक श्रवण कच्छवाह ने बताया कि आज दिनांक 29 मार्च 2026 रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड का आयोजन किया गया।

शहर के समस्त शक्ति केंद्रों और बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

इस दौरान पूरे शहर में उत्साह का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए राष्ट्रहित के संदेशों को आत्मसात किया।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर पश्चिम एशिया में जारी तनाव और उसके कारण उत्पन्न हुए ईंधन संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की।

उन्होंने देशवासियों को आश्वस्त किया कि भारत इन चुनौतियों का डटकर सामना कर रहा है, साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस संवेदनशील समय में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। प्रधानमंत्री ने खाड़ी देशों में रह रहे करोड़ों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वहां की सरकारों का आभार भी प्रकट किया।

संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करते हुए ‘विज्ञान भारतम् सर्वे’ और प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण पर जोर दिया।

उन्होंने खेल जगत की उपलब्धियों की सराहना करते हुए टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम और रणजी ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली जम्मू-कश्मीर की टीम को बधाई दी।

 बालोतरा शहर मंडल के इस कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनराज चोपड़ा,पूर्व जिलाअध्यक्ष महेश बी चौहान, पूर्व मण्डल अध्यक्ष झूमर लाल सार्जेंट, उमाराम पटेल,मण्डल महामंत्री पुखराज सिंह राजपुरोहित, गौतम ओस्तवाल, मण्डल उपाध्यक्ष मुलचंद ओस्तवाल, रमेश भंसाली, त्रिलोक माली मदन सिंह, जगदीश सिंह राजपुरोहित,गौतमv जिनगर,महावीर चोपड़ा, महेंद्र श्रीमाली, जितेंद्र हुंडिया, सुरेश कोठारी, मण्डल उपाध्यक्ष सीताराम माली, खेमा राम सारण,वासुदेव अग्रवाल,चोला राम जानी, सुरेश माली, मिश्री मल सुथार,आनन्द जीरावाला, प्रवीण खत्री,भरत पंवार, फरीद तेली,सहित कई कार्यकर्ताओं पदाधिकारी, पार्षदगण और कर्मठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर और सजग भारत के संकल्प को घर-घर तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button