देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जैन सोशल ग्रुप युवाशक्ति द्वारा नवकार मंत्र रजिस्टर का विमोचन 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जैन सोशल ग्रुप युवाशक्ति द्वारा आध्यात्मिक एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवकार मंत्र रजिस्टर का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमाननीय व्यक्तियों एवं युवा शक्ति के सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

 कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण नवकार मंत्र के सामूहिक जाप के साथ प्रारंभ हुई।स्वागत वक्तव्य ग्रुप अध्यक्ष अरविंद जी सालेचा द्वारा किया गया।इस नवकार मंत्र रजिस्टर के विभिन्न भामाशाहों एवं प्रशासनिक सेवा में चयनित श्री गौरव चोपड़ा का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

इस रजिस्टर में विशिष्ट प्रायोजक के रूप में यूनिवर्सल ग्रुप,मुख्य प्रायोजक के रूप में ओमकार कलेक्शन,एवं प्रायोजक के रूप में श्री बालाजी टेक्सोफिन एवं कुशल ज्वेलर्स का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान ओसवाल समाज के अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी डागा मंत्री महेंद्र जी वेद वर्षीतप समिति अध्यक्ष संपतराज जी भंडारी एवं समाजसेवी ओमप्रकाश जी बांठिया ने जैन सोशल ग्रुप युवा शक्ति के जिन शासन में समर्पित सेवाओं को सराहनीय कदम बताया। प्रायोजक परिवार से श्री भरत जी चौपड़ा, पारसमल जी विनायकिया,लक्ष्मीपत जी संचेती एवं सुरेंद्र जी लुनिया ने रजिस्टर का विधिवत विमोचन किया। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी बालोतरा के प्रत्येक जैन समाज के घरों में वितरित किए जाने वाले इस रजिस्टर की समाज के सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रशंसा की गई।इस कार्यक्रम के साथ एक अन्य कार्यक्रम नागरिक अभिनंदन का भी किया गया। यूपीएससी में 83 रैंक प्राप्त करने वाले बालोतरा पचपदरा विधानसभा क्षेत्र एवं जैन समाज के गौरव श्री गौरव चौपड़ा s/o श्री मुकेश जी नेमीचंद जी क्रिकेट पचपदरा का नागरिक अभिनंदन ग्रुप के सदस्यों द्वारा किया गया। गौरव चौपड़ा ने युवाशक्ति सदस्यों को अपने अनुभव भी साझा किए। गौरव चोपड़ा का साफा द्वारा स्वागत ग्रुप अध्यक्ष अरविंद सालेचा द्वारा किया गया सभी अतिथियों का मोमेंटो एवं माल्यार्पण के साथ बहुमान किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सचिव मनोज चौपड़ा एवं आभार कार्यक्रम संयोजक राहुल ढेलड़िया द्वारा किया गया। ग्रुप के सभी सदस्यों द्वारा समाज हित में ऐसे प्रेरणादायक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प भी लिया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button