LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में नाबालिग छात्र का अपहरण, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, आरोपियों की धमकी से दहशत में परिवार।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, भिवाड़ी।

भिवाड़ी में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। 16 वर्षीय नाबालिग छात्र अनुज सिंह का दिनदहाड़े अपहरण कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला उजागर हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

जानकारी के अनुसार, छात्र को स्कूल से घर लौटते समय घर के पास से ही 5 से 7 युवकों ने जबरन एक स्विफ्ट कार में डालकर अगवा कर लिया। आरोपियों में रोशन, लोकेश, मोहित सहित अन्य युवक शामिल बताए जा रहे हैं। कार में ही छात्र के साथ जमकर मारपीट की गई और उसे गंदी-गंदी गालियां दी गईं। इतना ही नहीं, आरोप है कि बदमाशों के पास हथियार भी मौजूद थे और उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।

घटना के दौरान आरोपियों ने पूरी वारदात का वीडियो भी बनाया, जिसे बाद में वायरल कर दिया गया। डर और धमकी के कारण पीड़ित छात्र ने लंबे समय तक यह बात अपने परिवार से छिपाकर रखी। जब वीडियो सामने आया, तब परिजनों को इस गंभीर घटना की जानकारी मिली।

पीड़ित के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने भिवाड़ी में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोगों में भय का माहौल व्याप्त

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button