देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजनीतिराजस्थान

टपूकड़ा में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, पीएम मोदी के संदेशों पर हुई चर्चा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

टपूकड़ा. माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण भाजपा नेता टीटू गर्ग के प्रतिष्ठान, मेन बाजार टपूकड़ा (बूथ संख्या 135) पर किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और सराहा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत, युवा शक्ति, नारी सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान और ‘लोकल को वोकल’ बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों को प्रेरित किया। साथ ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताया।

इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, महावीर पंवार, दुष्यंत गर्ग, रमेश वर्मा, राकेश यादव, सरस्वती देवी, ममता यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन भाजपा नेता टीटू गर्ग के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button