धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पुत्र की स्मृति में पिता की अनोखी पहल, घर के बाहर लगाई शीतल पेयजल की प्याऊ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा : पुत्र की याद में एक पिता ने मानव सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया है। स्वर्गीय रॉबिन सिंह सिसोदिया की मधुर स्मृति में उनके पिता हुकम सिंह ने अपने घर के बाहर “श्री राज बन्ना शीतल जल मंदिर” के नाम से शीतल पेयजल की प्याऊ स्थापित की है। पिता हुकम सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और उनके पुत्र की स्मृति समाज सेवा के माध्यम से जीवित रह सके। उन्होंने कहा कि उनका पुत्र हमेशा सेवा और सहयोग की भावना रखता था, उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए यह कार्य किया गया है। इस प्याऊ से राहगीरों को राहत मिल रही है और क्षेत्र में इस पहल की सराहना की जा रही है।_

Subscribe to my channel


