बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पट्टा प्रदान करने पर मेघवाल समाज ने जताया आभार

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान मूंगडा रोड बालोतरा के पूर्व में भूमि का आवंटन हुआ था जिसका पट्टा जो कि तीन हजार वर्ग मीटर का है उसका राजस्थान सरकार के आदेशानुसार आज रामनवमी एवं विधायक जन सुनवाई केंद्र के शुभारम्भ के अवसर पर मेघवाल समाज को भूमि का पट्टा विधायक डॉ.अरुण चौधरी के हाथों से दिया जिस पर मेघवाल समाज ने आभार व्यक्त किया।
मेघवाल शिक्षा एंव विकास संस्थान पूर्व महासचिव गोविन्द मेघवाल ने राजस्थान सरकार माननीय मुख्यमंत्री श्री मान भजनलाल शर्मा व पचपदरा विधायक डॉ अरूण चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पचपदरा विधायक चौधरी ने हमेशा मेघवाल समाज के विकास को लेकर गंभीरता से कार्य किया है आज समाज के लिए शिक्षा हेतु जमीन का पट्टा प्रदान करना हम सभी के लिए हर्ष की बात है निश्चित रूप से आगामी दिनो में इस जमीन पर युवाओं की शिक्षित करने को लेकर विद्यालय व शिक्षण संस्था बनाई जाएगी जिसका श्रेय विधायक चौधरी को जाता है।
इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त आर.के.मेहता, अधिशाषी, अभियंता अखाराम पंवार,भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष पारसमल भण्डारी, संस्थान के अध्यक्ष आसूराम बोखा, उपाध्यक्ष बाबूलाल नामा, पूर्व अध्यक्षों में मानाराम मेघवाल, बालाराम भाटिया, रूपाराम पांचल, सालगराम परिहार पूर्व महासचिव गोविन्द मेघवाल, पूर्व पार्षद रामचन्द्र डांगी, भाजपा अनु जाति मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष तगाराम बारूपाल आदि लोग उपस्थित रहे। मेघवाल समाज के अध्यक्ष भंवरलाल भाटी, महामंत्री हंसराज बारुपाल, कोषाध्यक्ष कानाराम बारुपाल ने राज्य सरकार एवं विधायक डॉ अरुण चौधरी का आभार व्यक्त किया गया।

Subscribe to my channel


