ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

मंजरी फाउंडेशन द्वारा सखी उत्सव का सफल आयोजन, महिलाओं एवं किशोरियों के सशक्तिकरण पर जोर

MMTC-PAMP के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा एवं नेतृत्व विकास को मिला प्रोत्साहन

राहुल कुमार की रिपोर्ट

दिनांक : 26 मार्च 2026

नूंह (हरियाणा) के कोराली गांव में दिनांक 26 मार्च 2026 को मंजरी फाउंडेशन, नूंह द्वारा “सखी उत्सव” का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं एवं किशोरियों को शिक्षा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में MMTC-PAMP के HR Head श्री रविंद्र यादव उपस्थित रहे। साथ ही MMTC-PAMP की CSR टीम से श्री राकेश मेवारा एवं श्री हिमांशु तथा शिक्षा विभाग, नूंह से DSS श्री राम किशोर जी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने मंजरी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की पहलें ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं एवं महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विशेष रूप से खोड़, बसई एवं कोराली गांवों में शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को सराहा।

सखी उत्सव के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में उनके कौशल, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

श्री राकेश मेवारा जी ने कहा कि टीम मंजरी के इस प्रयास का हम स्वागत करते हैं और आपसी सहयोग को बढ़ावा देंगे, जिससे खोड़, बसई और कोराली गांव की महिलाओं एवं किशोरियों की शिक्षा को और सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी MMTC-PAMP, मंजरी फाउंडेशन के साथ मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर श्री राम किशोर जी (DSS, शिक्षा विभाग, नूंह) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहने चाहिए। शिक्षा विभाग ऐसे प्रयासों की सराहना करता है और विभागीय स्तर पर हम मंजरी फाउंडेशन तथा MMTC-PAMP के साथ हर संभव सहयोग करते रहेंगे।

साथ ही उन्होंने किशोरियों एवं महिलाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि नूंह शिक्षा विभाग सदैव किशोरियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। विभाग द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा ताकि बच्चों की शिक्षा को सुदृढ़ और प्रोत्साहित किया जा सके।

श्री प्रवीण कुमार वर्मा – टीम कोऑर्डिनेटर, मंजरी फाउंडेशन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में उनकी भागीदारी को सशक्त करना है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंजरी फाउंडेशन की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

— जारीकर्ता

प्रवीण कुमार वर्मा

टीम कोऑर्डिनेटर

मंजरी फाउंडेशन

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button